अर्पित चोपड़ा @ खवासा रिपोट॔र थादंला थाने की खवासा पुलिस चोकी के अंतर्गत आज दोपहर को हुई दो निजी बैंक कर्मियों से 1 लाख 60 हजार रुपये की लुट मामले मे एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने घटनास्थल का दोरा करने ओर पीडितो से बात करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ईनाम का एलान किया है एसपी झाबुआ महेशचंद्र जैन ने झाबुआ लाइव को बताया कि आरोपियों का सुराग देने वालों को ₹ 10000 का नगद ईनाम दिया जायेगा ओर सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी । गौरतलब है कि आज दोपहर 12 बजे दो बाइक पर राजस्थान से पेटलावद जा रहे निजी बंधन बैंक के दो कर्मचारियों को दो बाइक पर आये चार बदमाशो ने लाठी मारकर गिरा दिया था ओर मोके से 1 लाख 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गये थे । Post navigation बाइक सवार बदमाशो ने दो बैंककर्मीयों से लुटे 1 लाख 60 हजार राहुल गांधी की सभा के लिए कांग्रेस ने बनाई रूपरेखा, थांदला विधानसभा से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता