रितेश गुप्ता@थांदला रावण दहन के तुरंत बाद दशहरा मैदान के बाहर रावण दहन देखकर लौटने वालो की वाहनो की लम्बी कतारे लग रही थी। इसी बीच एक एम्बुलेंस बुरी तरह से फस गई एक ओर मेले की भीड़ ओर दूसरी ओर वाहनो की कतारे ओर बीचोबीच फंसी एम्बुलेंस जो किसी गम्भीर बीमार को जिला अस्पताल की ले जा रही थी।पुलिस जवान जाम को साफ करने का लगातार प्रयास कर रहे थे। मगर जाम साफ हो पाना बहुत मुश्किल लग रहा था। इसी जाम एसडीओपी एमएस गवली का वाहन भी फसा था एसडीओपी ने जब ये नज़ारा देखा तो स्वंय अपने जवानो के साथ जाम को साफ करने के प्रयास मे लग गये ओर बहुत मशक्कत के बाद एम्बुलेंस के लिए रास्ता साफ हो पाया | इस दौरान मै स्वंय भी प्रत्यक्ष दर्शी रहा व जाम का हिस्सा भी रहा एसडीओपी एमएस गवली के प्रयासों को देख जाम मे उसे लोगो ने सराहा | Post navigation झाबुआ Live पर देखिए ” राजधानी एक्सप्रेस ” हादसे को आंखो से देखने वाले शख्स की गवाही ; हादसे के बाद ड्राईवर जिंदा था !! बाइक सवार बदमाशो ने दो बैंककर्मीयों से लुटे 1 लाख 60 हजार