व्यापारी थाने में एफआईआर लिखाने पहुचे

अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट
आंबुआ व्यापारी रामचंद्र महेश्वरी जोबट मेवा सेट अग्रवाल और दो अन्य व्यापारियों के यहां से 4.30 लाख रुपए अपने निजी दो पहिया वाहन के बैग में रखकर आंबुआ के लिए निकले घर जाकर देखा तो बैग से नोटों का बेग गायब था जिसकी सूचना तुरंत जोबट थाने पर आकर दी और बताया कि आज जोबट का हाट बाजार होने की वजह से भीड़ काफी थी जिससे मुझे शक है कि मेवा सेठ के घर से कृष्ण मंदिर के बीच में किसी ने मेरी गाड़ी से नोटों का बंडल निकाला है और बताया कि तीन लडक़े मेरी गाड़ी के पीछे पीछे आ रहे थे शायद उन्होंने ही निकाले होंगे। जोबट पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है खबर लिखे जाने तक नहीं रिपोर्ट हुई और न ही कोई आवेदन दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *