मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर आम्बुआ आगौनी मार्ग पर आगे चल रहे एक दो पहिया वाहन को पीछे से आ रहे दो पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ जाने से वह पुलिया से टकराई। पीछे बैठे सवार की पुलिया से टकराने के कारण गर्दन धड़ से अलग होकर दूर जा गिरी जिससे उसकी मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हुए जिन्हें अलिराजपुर ले जाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ भयडिया फलिया निवासी गुलाब सिंह पिता मालू भयडिया शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के लगभग भयडिया फलिया से आगौनी टीवीएस एक्सल बाइक पर अपने खेत की ओर जा रहा था तभी पीछे से आगौनी के तड़वी फलिया निवासी किसन सिंह के दो लड़के गेलिया तथा गिरदन सिंह तेज गति से मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। मार्ग में इस मोटरसाइकिल चालक गेलिया पीता किसन ने गुलाब सिंह की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी जिससे गुलाब सिंह दूर जा गिर। इधर टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल असंतुलित होकर आगे जाकर पुलिया के पिल्लर से टकरा गई जिस कारण पीछे बैठा गिरदन सिंह पिता किसन 15 वर्ष का सिर पुलिया से ऐसा टकराया कि उसकी गर्दन धड़ से टूट कर दूर जा गिरी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई घायलों को 108 की मदद से अलीराजपुर उपचार हेतु ले जाया गया। Post navigation अभाविप ने अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति पोर्टल पर शीघ्र आवेदन किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन वेक्सीन का पहला डोज -प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में 20 मार्च को लगाया जाएगा