आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर थाना आज़ाद नगर क्षेत्र के काल्यावाव दाहोद रोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर घायल हो गया। मृतक युवक बबलू डुडवे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गिरधा का बताया जा रहा है। बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गम्भीर घायल। घायल युवक की पहचान गिरधा निवासी किशन भयडीया उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर आज़ाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस के पायलेट भुरका मोरी द्वारा मृतक व घायल युवक को शासकीय अस्पताल लाया गया। सवेरे शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। Post navigation शहीद स्मारक स्थल की माटी से थाना प्रभारी का तिलक किया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया