रितेश गुप्ता @थांदला नगर में रात्रि के अंधेरे में, जा सुनसान इलाके में बाइक चोरी की घटनाएं कई बार हो चुकी है परंतु अब बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह दिन में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे। थांदला नगर के ब्राह्मण मोहल्ला, होली चौक से मिशन स्कूल के प्रख्यात शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा के घर के बाहर खड़ी बाइक क्रमांक एमपी 45 एमडी 9755 जिससे कि हैंडल लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया गया था, उसे भी शातिर बदमाश दिन के उजाले में दोपहर के तकरीबन 2:00 बजे चुरा ले गए। शिक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने पुलिस थाना थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दर्ज कराई है। पुलिस व सुरेश चंद्र शर्मा के परिवार जन आसपास के सीसीटीवी कैमरा में बाइक चोरों को खंगाल रहे हैं। घटना से नगर वासियों में अपनी घर ऑफिस या प्रतिष्ठान के समीप रखी बाइक असुरक्षित होने का भय होने लगा है , नगर वासियों ने शीघ्र अति शीघ्र ऐसे बाइक चोरों का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस से मांग की है। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल की अनूठी पहल, नन्हे स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रवेश के अवसर पर किया पौधारोपण मुख्यमंत्री के covid 19 की तीसरी लहर तक स्कूल बंद रखने के आदेश का प्राइवेट शिक्षण संस्थान एसोसिएशन ने किया विरोध, 12 को ऑनलाइन क्लासेस रहेगी बंद