रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल थान्दला में नवीन प्रवेषित छात्रों के द्वारा ग्रीन- डे मनाया गया । सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्याअर्पण किया गया तत्पश्चात नवीन छात्रों का स्कूली स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया। प्राचार्य संध्या नायर द्वारा वर्षभर होने वाली समस्त गतिविधियों की जानकारी पालकों को दी गई। पालको ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पौधा रोपण किया एवं समय-समय पर पौधों के रखरखाव का संकल्प भी लिया। संचालन मुक्ता भूरिया ने किया। आभार डायरेक्टर हर्ष गादिया ने माना। Post navigation तेरापंथ भवन का क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर व समाजसेवी समीरमल बरमेचा बड़ौदा द्वारा हुआ लोकार्पण बाइक चोरों के हौसले बुलंद , दिनदहाड़े बाइक चोरी कर नगर वासियों में खौफ