अर्पित चोपड़ा @खवासा खवासा के बाजना रोड पर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो घायल हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार बामनिया से भामल की ओर जा रहे विनोद पिता गट्टूनाथ भाटी और उनकी पत्नी सुषमा पति विनोद भाटी की भामल की ओर से बाइक MP45MT1519 पर आ रहे अर्जुन पिता गोपाल गरवाल निवासी छायन से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में सुषमा के हाथ और अर्जुन के सिर में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही खवासा चौकी पर पदस्थ आरक्षक पवन जमरा और राकेश डामर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अविलंब निजी वाहन से घायलों को उपचार के लिए पेटलावद रवाना किया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरक्षकों की सूझबूझ को सराहा। Post navigation हादसे के 48 घंटे बाद तालाब ने उगला शव, पीएम के बाद परिजनों को सौपेंगे शव रातभर बदमाश मचाते रहे उत्पात; आधा दर्जन मकानों के चटकाए ताले; 2 जगहों को बनाया निशाना…