लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया ने बताया रायपुरिया राजगढ़ मार्ग पर बनी गोशाला के मोड़ पर हादसा हुआ। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हुआ है। बाइक पर सवार तीन लोगों में राधे श्याम पिता खीमा कटारा 25 साल, रमेश पिता भगवान सिंह राजपूत उम्र 30 साल, झमक पिता नन्दू राजपूत तीनो निवासी घतुरिया के है। रायपुरिया पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार झमक की हालत गंभीर बताई जा रही है। Post navigation अवैध गांजे के पौधे उगाना पड़ा भारी, रायपुरिया पुलिस ने 55 गांजे के पौधे जब्त किए विशेष ग्राम सभा में सरपंच ने दिया काम का ब्यौरा, 33 दुकानों की नीलामी का प्रस्ताव सर्वसहमति से पास