लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई पूरे जिले में की जा रही है। इस क्रम में पुलिस टीमें अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अलर्ट मोड पर है 19 नवंब थाना रायपुरिया पर विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर ग्राम चैनपुरा बेकल्दा पंचायत में गोपाल पिता शंभू निनामा उम्र 35 साल ने अपने खेत पर गांजे के पौधे उगा रखे थे जिस पर थाना रायपुरिया की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल पिता शंभू निनामा निवासी चैनपुरा के खेत पर पहुंची। जहां पर खेत के बीचो बीच अवैध गांजे के पौधे संख्या 55 लगाए हुए मिले कुल वजन 40 किलो कीमत लगभग 400000/- रुपए के पाए गए, जिसे विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर थाना रायपुरिया में NDPS एक्ट में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्य में थाना प्रभारी रायपुरिया, निरीक्षक राजकुमार कंसारिया, उप निरीक्षक उप निरीक्षक महावीर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रियाज उल हक, सहायक उपनिरीक्षक फोदल सिंह भदोरिया, प्रधान आरक्षक मुकेश सोलंकी, प्रधान आरक्षक पवन चौहान,प्रधान आरक्षक लालू,आरक्षक राजू रावत, आरक्षक मुकेश सिंगार, आरक्षक आरक्षक जितेंद्र आरक्षक अविनास आरक्षक जितेंद्र का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation 4 दिसंबर से रायपुरिया का मां भद्रकाली मवेशी मेला, तैयारियों में जुटी पंचायत बाइक का संतुलन बिगड़ा, तीन घायल एक की हालत गंभीर