बामनिया, हमारे प्रतिनिधिः पेटलावद रोड़ पर रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ट्रक पलटी खा गया। इस वजह से ट्रक कई हिस्सों में टूट कर सड़क पर बिखर गया। हालांकि, इसे चमत्कार ही कहा जाएगा की इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद किसी को भी कोई चोट नहीं आई। हादसा पेटलावद बामनिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। जहां झांसी से अहमदाबाद जा रहा ट्रक UP-93 T 2488 पलटी खा गया। ट्रक में तील भरी हुई थी। वह भी पूरी तरह से सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद जो भी मौके पर पहुंचा, वो यह देखकर दंग रहा गया कि ट्रक की यह हालत होने के बावजूद किसी को कोई चोट नहीं लगी। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब हादसे की वजह तलाश रही है। इसके साथ ही ट्रक को हटाया जा रहा है। Post navigation किसने चटाई दिग्गजों को चुनाव में धूल, कहां जीत के बाद एक साथ होली और दिवाली की धूम सड़क निर्माण के बीच आने वाली पेयजल पाइप लाइन होगी शिफ्ट