विपुल पंचाल, झाबुआ
झाबुआ शहर के बहादुर सागर तालाब में नरसिया के पास एक युवक का शव पानी में तैरते हुए पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। शव की पहचान झाबुआ की गोपाल कॉलोनी निवासी दीपक गामड़ के रूप में हुई है। वह झाबुआ की ही सौंदर्यश्री नामक कपड़े की दुकान पर काम किया करता था, तथा कल सुबह से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर दीपक गामड़ के मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *