गगन पंचाल, कल्याणपुरा
आज सुबह भगोर के पास हुई दुर्घटना में घायल युवक सुरेन्द्र कलसिंह बारिया उम्रकरीब 20 वर्ष की मौत हो गई। बताया गया कि उक्त मृतक बरोड़ का निवासी है और अपने बड़े पापा की लडक़ी जिसका गणेश पूजन कार्यक्रम चल रहा था कि शादी का सामान लेने अपने परिचित के साथ मेघनगर जा रहा था, तभी खुटाया घाटी पर सामने से आ रहे। अज्ञात ट्रक उसे टक्कर मार कर चला गया जिससे मृतक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर 108 के पायलेट व ईएमटी मेहरबान सिंह भाटी वहां पहुंचे, ओर घायलों को जिला चिकित्सालय ले गए जहां युवक ने दम तोड़ दिया जब परिजनो को सुरेन्द्र की मौत की खबर मिली तो कोहराम मच गया पूरे परिवार रिश्तेदारों समेत गांव में मातम छा गया खबर लिखे जाने तक युवक का अन्तिम संस्कार हो चुका था।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *