अर्पित चोपड़ा, खवासा बुधवार की दोपहर पेपर बंडल लेकर सूरत से नागदा जा रहा ट्राला खवासा बामनिया के बीच मोड़ में असंतुलित होकर पलटी खा गया। पलटने के बाद ट्राले में आग लगने से ट्राले का केबिन और टायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए । प्राप्त जानकारी अनुसार ट्राला क्रमांक RJ09GC3382 में चालक राधाकिशन चौहान के साथ दो अन्य चौथमल चौहान और नारायण भी ट्राले में थे । दुर्घटना में चौथमल और नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें खवासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां से उनकी गंभीर स्थिति के चलते झाबुआ रेफर किया गया था । जिला अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दुर्घटना में घायल दोनों व्यक्ति को मौत हो चुकी है । नारायण की झाबुआ ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई थी जबकि चौथमल चौहान की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है । हालांकि थांदला थाना इंचार्ज एम एल मीणा एवं खवासा पुलिस द्वारा एक की ही मौत की पुष्टि की गई है । ) Post navigation बहन की शादी का सामान खरीदना बाइक पर जा रहा था युवक की दुर्घटना में मौत से शादी की खुशियां बदली मातम में जय दशामाता नवनिर्माण मंदिर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट कालीदेवी गुड्डु क्लब ने जीता