बुरहान बंगडवाला, खरडूबड़ी
बाबा क्लब खरडूबड़ी के तत्वावधान में तृतीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जय दशामाता नवनिर्माण मंदिर खरडूबड़ी द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार 31311 रुपए भारत उदय ग्रुप की ओर से कालीदेवी गुड्डु क्लब और द्वितीय पुरस्कार 15021 प्रेम सिंह डामोर (युवा नेता) बाबा क्लब खरडूबड़ी को दिया गया। इसी के साथ ही दोनों टीमो को ट्राफी भी दी गई। इसी के साथ ही मैन ऑफ द सीरिज 2100 विजेंद्र टांक की ओर से मोहसिन खान इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच 500 रुपये मां शारदा स्टोन क्रेशर खरडूबड़ी द्वारा मोहसिन खान को दिया गया। करीब 6 दिन चले इस टूर्नामेंट के समापन में उपस्थित मुख्य अतिथि भारत सिंह राठौड़, उदय सिंह टांक, प्रेमसिंग डामोर, रमेश डामोर, मानसिंग डामोर, विजेंद्र टांक, पिंटू डावर, अर्पित गौड, रागेश डामोर, सोबन डामोर, राजेंद्र भूरिया, उमेश भूरिया, सेना डामोर आदि मौजूद थे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *