अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर बस स्टैंड पर रात बदमाशों ने मौका देख कर दो दुकानों के ताले तोड़ कर दुकान से लाखों का माल चुराकर रफुचक्कर हो गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अलीराजपुर बस स्टैंड पर मोहसीन की रेडियम की दुकान से रेडियम व कम्प्यूटर ले गए। वही गोलु राठौड़ की दुकान से कंप्यूटर व स्पीकर ले गए। अलीराजपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही डॉग स्क्वॉर्ड के साथ मौके पर पहुंची और चोरों की खोजबीन में जुट गई। डॉग की खोजबीन में दुकान से घुमकर कुक्षी रोड पर गया। अब देखना यह है कि कितने दिनों और कब पुलिस चोरी का पता लगा पाएगी। Post navigation फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चे ने धारण किए राधा-कृष्ण, एक्टर-मॉडल व न्यूजपेपर के रुप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में रामेश्वर धाम यात्रा के लिए जत्था रवाना