झाबुआ, हमारे प्रतिनिधि: रविवार शाम बस स्टैंड पर इंदौर से आई एक महिला का झोले में से सामान चुराकर भागने वाली महिला का पीडि़त महिला द्वारा चिल्लाए जाने पर दुकानदारों ने ही धरदबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार मनीषा नामक महिला इंदौर से झाबुआ आई थी और वह बस में से उतरकर उनके परिजनों की दुकान पर जा रही थी की इस बीच एक महिला ने उसके झोले में से सामान निकलने का प्रयास किया।

इसी बीच महिला को जब इसका अहसास हुआ तो उसने चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी महिला ने सामान छीनकर भागने की कोशिश की और उसने मनीषा से हाथापाई भी की। इसी बीच बस स्टैंड पर ही मौजूद परिजन पहुंच गए और उन्होंने आरोपी महिला को धरदबोचा। आरोपी महिला मनीषा का झोले से सोने व चांदी के गहने व मोबाइल निकालने का प्रयास कर रही थी। एक घंटे बाद भी पुलिस इस मामले में कायमी नहीं कर सकी थी।

5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *