नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ बस में हाथ बाहर निकालकर बैठना एक बालिका को महंगा पड़ गया और उसे अपना एक हाथ गवाना पड़ा। दरअसल, आज झाबुआ-पारा मार्ग पर प्रकाश बस में सफर कर रही एक बालिका का पिकअप और बस की टक्कर में हाथ कट गया। बालिका को नागरिक अस्पताल में लाये। जानकारी के मुताबिक उर्मिला पिता रतन डामोर (18) सेमलिया बड़ा झबुआ से घर जाने के लिए बस में सफर कर रही थी और घबराहट के कारण खिड़की के पास बैठी थी और एक हाथ खिड़की से बाहर निकाला हुआ था। जब बस आगे की ओर चली तो सामने से आ रही पिकअप ने बस को क्रॉस करते हुए टक्कर मार दी और इसमें बालिका का हाथ कट गया। घटना के बाद पिकअप को आगे छोड़कर भाग निकला। थाने में पिकअप को खड़ा कराया गया है Post navigation जिला स्तरीय टैनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का कलेक्टर ने किया शुभारंभ; हर विकासखण्ड की टीमें लेगी हिस्सा … कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए माँ त्रिपुरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक