सुनिल खेड/आकाश उपाध्याय @जोबट – जोबट बायपास तिराहे पर देर शाम लगभग 5 बजे राठौड बस एवं टेम्पो मे जोरदार भिड़ंत हो गई जिसकी चपेट में बाईक सवार दो व्यक्ति आ गये । भीडंत के बाद बस ड्रायवर बस छोड भाग गया । जानकारी अनुसार अग्रवाल पम्प के सामने बायपास तिराहे पर राठौड बस क्रमांक MP69P0147 एवं महिन्द्रा टेम्पो MP69G 0706 में जोरदार भिड़ंत हो गई, भिड़ंतके चलते टेम्पो दो बाईक सवार से टकरा गये । इस भीडत में बाईक सवार विजेन्द्र बघेल(21) निवासी जोबट एवं केसरसिंह(37) निवासी भीलखेडी घायल हो गये वही टेम्पो में बेठी महिला समीना(37) पति उसलम निवासी कस्बा जोबट भी घायल हो गई । समाचार लिखे जाने तक घायलो का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोबट किया गया वही बस को जप्त कर पुलिस थाना जोबट लाया गया है पुलिस उक्त भीडंत की जांच कर कार्यवाही कर रही है । Post navigation बड़ी खबर: आलीराजपुर जिले में धारा 144 लागू; आदेश तत्काल प्रभाव से लागू … हिंदू युवा जनजाति संगठन की बैठक में एकजुटता का दिया संदेश