अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में आज बसन्त पंचमी पर अति प्राचीन श्रीराम मन्दिर पर सुबह मां सरस्वती की पूजन कर गायत्री पूजन के साथ ग्राम नानपुर में सुख समृद्धि सदैव बनी रहे इस हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी समाजजन शामिल हुए और उन्होंने यज्ञ में आहुति प्रदान की। इसी के साथ भगवान श्रीराम जी आरती कर महाप्रसादी का वितरण हुआ। इस अवसर पर 51 जोड़े यज्ञ में आहूति में शामिल होकर धर्मलाभ लिया। गौरतलब है कि प्रतिवर्षानुसार इस तरह के आयोजन श्रीराम मंदिर पर होते हैं। Post navigation पल्स पोलियो अभियान में 305 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिदंगी की प्रभारी कलेक्टर चौधरी ने किया पेटलावद स्कूलों का औचक निरीक्षण