बरझर। बरझर में भगोरिया पर्व उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे के बाद लोग आना शुरू हुए। तीन बजे तक भीड़ अच्छी रही त। न बजे के बाद मात्र एक झूला बंद होते ही लोगों ने घर की ओर रूख कर लिया। बाहर से आए दुकानदारों की दुकानें भी अच्छी चली लोगों ने इस बार स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। भगोरिया पर्व पर एडीएम सीएल चनाप व एसडीएम किरण अंजना ने मेले का आंनद लिया और झूलों में बैठकर लुत्फ उठाया। एसडीएम कार्यालय व तेहसील कार्यालय की टीम ने डीजे पर नृत्य कर भगोरिया का बहुत आनंद लिया। इधर भाजपा विधायक सुलोचना रावत व माधवसिंह डावर ने मांदल की थाप पर गेर निकाली जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। बरझर भगोरिया शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। आजाद नगर भाबरा थाना प्रभारी विजय देवड़ा व पुलिस चौकी प्रभारी जानूसिंह गरवाल देर शाम तक बरझर क्षैत्र का भ्रमण करते नजर आये । Post navigation भगोरिया : यहां बदमाशों की टोली करती है परेशान इसलिए झूलों की संख्या हुई काम भगोरिया का आज अंतिम दिन, कल चूल पर चलकर उतरेंगे मन्नते