नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ आज दोपहर उप पुलिस अधीक्षक बबीता बामनिया ने एसडीओपी झाबुआ का पदभार तत्कालीन एसडीओपी इडला मौर्य के हाथों ग्रहण किया। विगत दिनों आयी तबादला सूची में श्री मौर्य का तबादला सैलाना हो जाने से ये पद रिक्त था। पिछले एक वर्ष से बामनिया एसडीओपी बनने की कतार में थी, अब जाकर उन्हें एसडीओपी झाबुआ बनाया गया है पदभार ग्रहण करने के पश्चात झाबुआ लाइव से बात करते हुए बामनिया ने कहा कि पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही, क्षेत्र में भयमुक्त माहौल एवं अपराधों पर अंकुश लगाना होगी। Post navigation नाबालिग के फोटो वायरल करने, मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिता -पुत्र पर हुआ 1 दर्जन धाराओं में मामला दर्ज , दोनो आरोपी फरार.. डीजे वाहन ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर