नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ अब से कुछ झाबुआ राणापुर मार्ग पर ग्राम कालाडूँगर के समीप एक डीजे वाहन ने 3 बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, हादसा इतना भयावह था कि इनमें से 2 युवकों की मौके पर मौत हो गयी जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक युवकों के नाम रायसिंह मावी एवं मुकेश मावी निवासी ढेकल बताये जा रहे है एवं घायल युवक का नाम धीरज मावी बताया जा रहा है। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वाहन से नंम्बर प्लेट मौके पर ही गिर गयी, जिसका नंबर GJ 06 V 8692 है,। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे है.. दोनो मृत युवकों को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में पहुँचाया गया है एवं घायल युवक का उपचार जारी है। Post navigation बबीता बामनिया ने एसडीओपी झाबुआ का पदभार ग्रहण किया युवा देश का भविष्य है, वैश्य समाज को मजबूत बनाने मे युवा आगे आएं-राजेश अग्रवाल