सलमान शैख़@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले थांदला बदनावर स्टेट हाईवे पर प्राइवेट लोन देने वाली कंपनी के कर्मचारी के साथ अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बन्धन बैंक कंपनी के कर्मचारी सारंगी से करीब ₹200000 कलेक्शन करकर पेटलावद जा रहा था तभी यह ऋतुराज ढाबे के पास बदमाशो ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास अभी तक कोई मामला दर्ज कराने नही पहुंचा है। अब इसमें में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा अगर या वारदात सही हुई तो हम यह कह सकते हैं कि बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और वह फिर से दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लग गए है। Post navigation आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक रख थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को दी हिदायते शेरे आर्यभूमि कमलकिशोरजी नागर की कथा स्थल पर फहराई धर्म ध्वजा, कार्यकर्ता घर घर जा कर दे रहे आमंत्रण के पीले चावल