अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट नगर के दाहोद रोड पर करीब साढ़े नव बजे दो बदमाश घर मे घुस कर एक महिला पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार साई मन्दिर के पुजारी अनिल महाराज की पत्नी पर दो बदमाशो ने जानलेवा हमला कर दिया और वहा से फरार हो गए। उस समय घर के पास ही मन्दिर में धर्मावलंबी भजन में मशगुल थे, घर के बाहर रोड पर भी चहल पहल थी इसके बावजूद बदमाश बेखोफ आये और हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद आस पास के रहवासी भारी दहशत में है ।घटना के बाद कुछ युवा घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुचे जहा उनका उपचार किया गया। विधायक माधोसिंह डावर ने अस्पताल पहुचकर घायल महिला की कुशलक्षेम पूछी। Post navigation हिंदू बहन व मुस्लिम भाई वर्षों से निभाते आ रहे हैं रिश्ता मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान के लिए क्यो अहम है कल आने वाले नगरीय निकायों के नतीजे !