झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर में चैन खींचने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन अभी तक किसी भी घटना के आरोपियों को पकडऩे में सफल नहीं हो पाई है। चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहे हैं और पुलिस व उसका मुखबिरी तंत्र नगर की चोरियों तक पहुंचने में अभी तक नाकामयाब रहा है। रविवार को भी नगर के व्यस्त अंबिका चौक में एक युवती के गले से सोने की चैन खींचकर बाइक सवार बदमाश भाग निकला। जानकारी के अनुसार सोहन वर्मा की पुत्री तमन्ना घर के बाहर थी की एक बाइक सवार मौका देखकर गले में सोने की चैन को छीनकर ले जाने में सफल हो गया। इस तरह की वारदात होने से नगर में दशहत का वातावरण निर्मित हो रहा है। नगर से वाहन चोरी और चेन स्कैनिंग की वारदातों में इजाफा होने के बाद भी पेटलावद पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नगर में भय का वातावरण है। Post navigation किसानों का चक्काजाम स्थगित, सीएम से मिलने भोपाल के लिए किसान हुए रवाना भोपाल पहुंचकर किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन