जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी के बस स्टैंड स्थित दो दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। दुकानों में घुसने के लिए चोरों ने इसके लिए छत का रास्ता चुना और वे छत के दरवाजे को तोडक़र दुकानों में प्रवेश कर गए और मोटर वाइडिंग की दुकान से चोरों ने तांबे व अन्य सामग्री चुराकर हजारों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया, तो वहीं एक अन्य दुकान में वे चुराने में असफल रहे। सारंगी में लगातार बढ़ते चोरियों की वारदातों से ग्रामीणों में भय का माहौल है चोरों की सक्रियता ग्रामीणों के लिए अब भारी पडऩे लगी है लेकिन इन सबके लिए जिम्मेदार पुलिस अमला चुस्त चोरों के आगे सुस्त नजर आ रहा है। Post navigation 70 घरों में गायत्री हवन ने किया हवन, ग्रामीणों को नशामुक्ति का दिलवाया संकल्प निजी यात्री बस चबूतरे से टकराई, मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त, पांच यात्री घायल