जीवन लाल राठौड़ सारंगी से बड़ा अम्बाजी दर्शन के लिए सैकड़ों पैदल यात्रियों का दल आज व्यापारी संघ अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल और सुरेश पाटीदार के नेतृत्व में मां अम्बे के आकर्षक रथ को और माता जी की विशाल ध्वजा को पूरे नगर में बैंडबाजों के साथ भक्तों ने नाचते गाते हुए निकाली। पूरे नगर में मां के जयकारे लगाते हुए आज सुबह 10 बजे रवाना हुए। पैदल यात्रियों में माता एवं पुरुषों ने बड चढ़ कर भाग लियाद्ध यह दस दिनों में बड़े अम्बाजी पहुंचेगे। आज का रात्रि विश्राम कोदली पर रहेगा। हर रोज 35 से 40 किमी चलेंगे। सारंगी में निकले चल समारोह में हर गली मोहल्ले में माता की पुजन नगर की धर्म प्रेमी जनता ने कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर नगर के समाजिक, धार्मिक और युवा ने सराहनीय सहयोग किया। Post navigation तीन लोगों की मौत के बाद विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम निरस्त 31 अगस्त संवत्सरी महापर्व पर मांस बिक्री पर रोक के लिए चौकी प्रभारी को दिया ज्ञापन