सारंगी से जीवन लाल राठौड़ माही क्षेत्र के समाजसेवी शिक्षक धीरजी डामर, गोपाल गणावा व रामचन्द्र बबेरिया का मॉडल स्कूल अगराल ( थांदला) के पास भीषण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इससे सम्पूर्ण आदिवासी समाज मे शोक की लहर है l इस वीभत्स ,ह्रदयविदारक घटना से आहत है। इसलिए विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति सारंगी ने निर्णय लिया है कि दिनांक 9 अगस्त को बालक हायर सेकंडरी सारंगी में होने वाला कार्यक्रम निरस्त किया जाता है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया सभी युवा ,बुजुर्ग ,वरिष्ठजन अपने -अपने हिसाब से विश्व आदिवासी दिवस मनाए। Post navigation श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु बड़ा अम्बाजी गुजरात के लिए सैकड़ों पैदल यात्रियों का जत्था रवाना