झाबुआ। पाठशाला के नन्हें-मुन्हे बच्चों ने अपने पाकेट मनी से बचाकर तो कुछ ने अपने माता-पिता से लेकर भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्रित सहायता राशि से अपना योगदान दिया। नन्हें-नन्हें हाथ जब सहायता के लिए आगे आए तो समाजजन भी कैसे पीछे रहते, सभी ने आगे आकर अपनी सहयोग राशि भेंट की। बुधवार को भी पाठशाला के बच्चों का समाजजनों से राशि एकत्रित करने का कार्य जारी रहेगा एवं एकत्रित राशि का ड्राफट बनाकर कलेक्टर को भेंट किया जाएगा। बच्चों द्वारा 2 मिनिट का मौन रखकर 13-13 बार नमस्कार महामंत्र का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं विपदा में घायल लोगों के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। Post navigation 1 मिनट के लिए सभी ने रखा मौन एमपी में चोकीदार/भृत्य के 1333 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज से शुरु