लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड अभी कुछ देर पूर्व मेघनगर की ओर जा रहा टेंकर बिजली के पोल से टकरा गया।प्राप्त जानकारी व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टेंकर GJ 06 BT 4799 थांदला की ओर से मेघनगर की ओर जा रहा था तभी कन्या छात्रावास नौगांवा के सामने एक बच्चे को बचाने में टेंकर असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल पुरी तरह टूट गया होकर गांव की लाइट बन्द हो गई। उक्त घटना में बच्चे देवू पिता विजेश खड़िया उम्र करीबन 05 वर्ष को चोंट आई है, पर चोंट टेंकर से लगी या गिरने से इसकी पुष्टि नही हो पाई है। पुलिस द्वारा ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। Post navigation थांदला में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हूई प्रदेश की पहली रजिस्ट्री फ्लॉवर लेट हायर सेकंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल का वार्षिकोत्सव “प्रयाण” उत्साह पूर्वक मनाया