झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से पन्नालाल पाटीदार की रिपोर्ट- रायपुरिया थाने के ग्राम रताम्बा में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला जंगल मे बकरी चराने गई थी तब वहां आरोपी शम्भू पिता शुक्ला ने महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकत की है। महिला इसके बाद डरकर अपने घर आई और थाना रायपुरिया पहुंची। जिसके बाद प्रभारी रामजी मिश्रा ने तत्काल अपराध क्रमांक 110 धारा 354 ए, 323,506 में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। Post navigation पुलिस अधीक्षक के किसान कनेक्ट कार्यक्रम में दी साइबर अपराधों की जानकारियां जिला पुलिस 5 मई को आयोजित करेगा अभिव्यक्ति मंच, यहां कराए अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन