लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़
सांसद कांतिलाल भूरिया ने थांदलारोड़ में स्थित मैन रोड़ पर बने कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया उनके साथ पूर्व विधायक व आगामी विधानसभा चुनाव के  कांग्रेस प्रत्याशी वीरसिंह भूरिया, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद जैन (पप्पू भैय्या) व पूर्व सरपंच रूपसिंह सिंगाड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह एकजुटता के साथ भाजपा की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाए ओर कहा कि महंगाई चरम पर है, जिन झूठे वादों के साथ भाजपा ने सत्ता हासिल की है उनको जनता तक ले जाने का काम कांग्रेस करेगी। साथ ही भूरिया ने कहा कि वृद्धावस्था पेंसन 1000/-रु. प्रतिमाह कर दी जावेगी ओर जिन्हें यह पेंशन नही मिल रही हो चाहे वह कोई भी राशन कार्ड धारी हो उसे भी पेंशन चालू कर दी जावेगी। इस बीच वीरसिंह भूरिया ने भी दो टूक कह दिया कि इस चुनाव में जनता भाजपा को उसके झूठे वादों का ठोस जवाब देगी। कार्यक्रम का संचालन मनीष दीक्षित (भैय्याजी) ने किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विक्की डोडियार, चेनसिंह डामोर, विसिया मावी, गोपाल चौहान, दुलेसिंह झनिया, नाना डामोर, लालचंद खपेड़, रतना बारिया, बंटी मावी, राकेश झनिया व अन्य कार्यकर्ताओ के साथ वरिष्ठ महिला कांग्रेस कार्यकर्ता विजियाबाई शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *