झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- कैथोलिक डायसिस झाबुआ के लोकप्रिय सेवाभावी फादर थॉमस पी. टी. के स्वर्गवास होने पर कैथोलिक डायसिस उदयपुर के बिशप डॉ.देवप्रसाद गणावा, खंडवा के बिशप डॉ.सबस्टियन दुर्रेराज तथा झाबुआ के बिशप डॉ. बसील भूरिया ने 70 पुरोहितों के साथ मिस्सा पूजा के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर स्व. फादर थॉमस पी. टी. के भाई-बहन एवं अन्य परिवार के सदस्य उपस्थित थे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उदयपुर के बिशप देवप्रसाद गणावा ने कहा कि स्व. फादर थॉमस पी.टी. ने अपने 59 वर्ष के जीवनकाल में बहुत ही बड़े व सराहनीय कार्य किए, वे यर्थावादी थे। बिशप गणावा ने कहा कि वे निडार, साहसी होकर सेवा कार्य बड़ी लग्न एवं विश्वास के साथ करते थे, उनकी अपूरणीय क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। वे ऐसे व्यक्तित्व के धनी को खो दिया उसकी भरपाई करना असंभव है। उनके किए गए कार्य हमेशा हमें प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर उदयपुर, इंदौर एवं खंडवा से पुरोहित व धर्म संघीय तथा समाजजनों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया। उनका पार्थिव शरीर मेघनगर बिशप हाउस में निजी कब्रिस्तान में दफन किया गया। Post navigation तेजादशमी पर निकली शोभायात्रा, भक्तों की तांती काटी, ली मन्नते गणेशोत्सव में वनांचल के गायक शशांक तिवारी ने दी प्रस्तुतियां