झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर के गवली मोहल्ले में ओएमजी ग्रुप गणेश उत्सव समिति द्वारा वनांचल के गायक शशांक तिवारी संग महाकाल नृत्य ग्रुप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कलसिंह भाबर रहे। शंशाक तिवारी के सुमधुर प्रसिद्ध एवं लोक गीतों ने अवसर पर समां बांधा जिसे सुनने के लिए नगरवासियों एवं अंचल के संगीत प्रेमियो का जमावडा लगा रहा। नन्हे से ग्रुप के शानदार प्रयास की सराहना करते हुए विधायक ने सात हजार रुपए राशि से उन्हें प्रोत्साहित भी किया। आयोजन में नगर की जनता के अलावा दूर दराज के ग्रामीण भी तिवारी के आदिवासी गीतों का आनंद लिया। इस अवसर पर पार्षद गजेंद्र चौहान, रोहित वैरागी, आत्माराम शर्मा, समकित तलेरा, मनोज उपाध्याय, राजू धानक, पवन नहार, यशदीप अरोड़ा, गौरांक राठौड़ व युवा मित्र मंडल के संजय भाभर मौजूद थे। Post navigation फादर थॉमस पी.टी. को दी अश्रुपूरित अंतिम विदाई प्रवेश समारोह सोमवार, 9 सितंबर को करेंगे परिषद में पदभार ग्रहण