जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत वेगड़ी गांव के रहवासी युवक-युवती शादी में गए हुए थे, उन दोनों युवक युवती के शव एक पेड़ पर लटके मिले। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक दिनेश पिता सुखराम आयु 25 वर्ष एवं मृतका सीमा पिता इडला आयु 19 वर्ष आपस में रिश्ते में काका-बाबा की संताने थी। दोनों ही युवक-युवती अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम गिरवान्या कनारियापुरा आए हुए थे। रविवार को दोनों के शव ग्राम के एक पेड़ पर लटके मिले। एक परिवार के युवक-युवती की मौत पर परिवार में मातम छाया हुआ है, परिजनों ने पहुंचकर दोनों के शवों को लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। Post navigation रविवार को जारी सरकारी आकड़ों के अनुसार कोरोना मुक्त हुई सोंडवा तहसील एसडीएम पहुंचे शिविर में , दिनभर में एक सेक्टर में 200 कार्ड बनाने का दिया लक्ष्य , लापरवाही पर होगी कार्यवाही