जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कनवाडा में एक दुखद घटना सामने आई है। जहां एक बालक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार प्रवीण मोर्य नामक बालक जंगल में मवेशी चराने गया था। इसके बाद बाद उसका शव महुए के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन सिविल अस्पताल जोबट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। Post navigation जनजाति गौरव दिवस पर मातृशक्ति सम्मेलन में बोले वक्ता- महिलाओं ने ही अपने पूर्वजों की रीति रिवाज को जीवित रखा नगर परिषद द्वारा वंदे मातरम भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, देश भक्ति से सराबोर हुआ पूरा नगर