फलिया नू जात्रा में छात्रों ने दी ग्रामीणों खुले में शौच नहीं करने की हिदायत

झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट-
ग्राम कोकावद मे ग्राम पंचायत कोकावद में फालिया नू जात्रा के अन्तर्गत पंचायत कोकावद भवन में शौचालय के उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई जिसमें बीएसएडब्लू के छात्र-छात्राओं एवं सभी विभागीय कर्मचारी उपास्थित रहे एवं लोगों की समस्या को सुना गया। इस दौरान बदेसिंह भूरिया, रामिला पाल, लीला चौहान, झूमका, प्रेम गोहरी, पुनकी बामनिया, गीता वास्केल, भारत चौहान, लीला चौहान, दिलीप भूरिया, महेश डामोर, बबलू सिंगार कोमल बामनिया एवं गांव के सरपंच गुलासिह भूरिया, सचिव कैलाश भूरिया, रोजगार सहायक, फतेसिह डावर ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान छात्रों ने आधार कार्ड सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बहुत आवश्यक समझाइश दी। साथ ही हमने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी जो योजना है। उसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है साथ शौचालय उपयोग के लिए भी बताया गया। शैचालय जीवन मे कितना महत्वपूर्ण लोगों बाहर शौच नही करना चाहिए ताकि कई प्रकार की घातक बीमारीयो बचा जा सके आदि के बारे बताया।