भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के गांव सजेली में प्रेम प्रसंग के चलते रंगराजन नामक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रंगराजन इंदौर व अहमदाबाद के निजी होटल में कैटरिंग से संबंधित कार्य करता था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मेघनगर वसुनिया फालिये में रहने वाली किशोरी ने रंगराजन को लडक़ी की सगाई हो रही है यह कहकर गुजरात बुलवाया, जिसके बाद किसी बात को लेकर लडक़ा-लडक़ी में अनबन हो गई। किशोरी की किसी बात को बुरी लगने पर लडक़े ने घर आकर फांसी लगा ली व आत्महत्या का कदम उठाया। मृतक के परिजनों का यह भी कहना है कि लडक़े ने लडक़ी का नाम टैटू हाथ मे ंबना रखा है व दो साल से अधिक समय से इनका प्रेम प्रसंग था। मृतक का शव परीक्षण होने के बाद काफी देर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घर के बाहर मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। फिलहाल मेघनगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। शव को को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया है। पुलिस थाना में एसआई कटारा पूरे मामले की जांच कर रहे है। ) Post navigation 19 वा विशाल साईं भंडारा 1 जून को; बाबा की साईं पालकी के नगर भ्रमण,शाम को भजन संध्या का भी होगा आयोजन भीषण गरमी के बाद नगर में सार्वजनिक प्याऊ नदारद, निजी प्याऊ लगाकर कर रहे प्यासे गले को तर