राजेंद्र शर्मा @ दाहोद गुजरात के दाहोद जिले मे एक वीडियो आज शाम से वायरल हो रहा है जिसमे एक महिला के एक अन्य महिला चाकू से बाल काट रही है ओर उसके बाद एक पुरुष उसके कंधे पर बैठकर उससे डांस करने का दबाव बना रहा है ऐसा ना करने पर उसे पीटा जा रहा है । प्रारभिंक जानकारी के अनुसार यह वीडियो दाहोद रुरल थाने के “नानी खरत” गांव का है वीडिओ की प्रारंभिक जांच मे पुलिस को पता चला है कि यह वीडियो 20 दिन पुराना है ओर किसी ने अभी तक पुलिस को शिकायत दर्ज नही करवाई है । थाना प्रभारी रुरल भावेश पटेल ने घटना की आरभिंक पुष्टि की है वही एसपी दाहोद हितेश जोईसर ने दाहोद एसडीओपी को मामले की जांच कर सख्त कारवाई करने के आदेश दिए है । Post navigation शिवगंगा के महेश शर्मा को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान ; बधाईयो का दोर शुरु मीडिया व पुलिस की सक्रियता से पीड़ित महिला को मिला न्याय, 7 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा