सरफराज खान, उमरकोट कोरोना काल में आज 74वां स्वाधीनता दिवस पर शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. जीतिन भार्गव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर झंडावंदन किया। वहीं इसके पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रगान किया। इस दौरान सुपरवाइजर शंभूलाल राठौड़, चिकित्सक सहाय शर्मा एवं स्टाफ मौजूद थे। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर भार्गव ने ग्रामीणों को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी मास्क का उपयोग करे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोए तथा अपना व अपने परिवार के जीवन को सुरक्षित रखे। कोरोना को हमें हर हाल में हराना है इसलिए शासन की गाइड लाइन का पालना हमारे लिए आवश्यक है। ) Post navigation नकबजनी के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 लाख 35 हजार का माल किया बरामद स्वाधीनता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा