भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
मेघनगर एवं आसपास के क्षेत्रों के साथ बारह टोडी रंभापुर में धार्मिक आयोजन का विशेष जुड़ाव है।इसी वजह से किसी ना किसी धार्मिक आयोजन को लेकर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होते रहते है। मेघनगर के समीप मालटोडी शिव मंदिर पांच दिवशीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से आयोजित होने जा रहा है। ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 जमना दास महाराज, महंत 108 रामदास महाराज, महंत श्री 1008 मोनी बाबा, महंत 108 दयाराम दास महाराज, महंत श्री राम स्वरूपदासत्यागी महाराज के शुभ आशीष से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। मुख्य यज्ञ कुंड में भारत सिंह गणपत सिंह हाड़ा लाभार्थी होंगेए व अन्य कुंड में चंदन निर्मल सिंह हडी, कमल सिंह कड़वा दातला, दितसिंह राम दामा हाडा, संजय शंकरसिंह बोरा भी कुंड के लाभार्थी होंगे। पांच दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव में श्री शनिदेव एमां रनिया देवीएमां भरका देवीए मां सबरस देवी की मूर्तियों की प्रतिष्ठा का होगा उत्सव किया जाएगा।

यह रहेंगे प्रतिदिन के आयोजन

9 जून को रविवार हिमाद्रि स्थान प्रात: 4 बजे किया गया। 10 जून कलश यात्रा प्रात 8 बजे से गंगेश्वर महादेव मंदिर गडुली से मंडलेश्वर महादेव मंदिर मालतोड़ी। 10 जून की शाम को भजन संध्या, 11 जून रात्रि 8 बजे सुंदरकांड, 12 दिन प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक हवन यज्ञ, 12 जून प्रात: से यज्ञ, महाआरती व विशाल भंडारा आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अध्यक्ष उदय सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष बहादुर हाड़ा, भरत सिंह हाड़ा, शंकर सिंह दातला, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह हाड़ा, मांगीलाल हाड़ा, सचिव दिनेश हाडी, महेंद्र दातला एवं कार्यकारिणी सदस्य अमृत हाडा, नगीन बोरा, बाबू सिंह घोती, पप्पू दातला, दीनू बोरा, गरवर कटारा, मांगीलाल जसु हाडा, राजेंद्र , बाबू हाडी, मोती सिंह हाडा, बलवन्त हाडा, अरविंद दातला व प्रहलाद हाडा ने उक्त आयोजन को सफल बनाकर धार्मिक आयोजन में पधारने का निवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *