झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट- प्राचीनकालीन-चमत्कारिक संकट मोचक हनुमान मंदिर पर हनुमान जयंती पर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सुबह से भक्तों के दर्शन-वंदन का दौर चला। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 1 कुंडीय यज्ञ किया गया जिसमें पंडित ओमप्रकाश दुबे के सान्निध्य में मुख्य जजमान आशीष कोठारी ने आहुतियां डाली। यज्ञ के बाद ग्रामवासियों के सहयोग से महाप्रसादी एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें करीब चार हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। शाम को महाआरती की गई। Post navigation हनुमान जन्मोत्सव पर धर्मावलंबियों में दिखा अपार उत्साह नगरीय निकाय चुनावों में अभ्यर्थी ऑनलाइन भरेंगे नाम-निर्देशन