पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया
रायपुरिया हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य सुमनकांत वाष्र्णेय व शिक्षक विजय लोधी  दोनों को आज स्कूल परिसर से विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूप में ग्राम पंचायत रायपुरिया के उपसरपंच महेंद्र सिंह राठौर, अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर, विशेष अतिथि जामली हाई स्कूल के प्राचार्य ऊंकार सिंह मेडा बीआरसी के सीताराम रायपुरिया कल्याणपुरा की प्राचार्य उमा वाष्र्णेय सारंगी स्कूल के प्राचार्य गोपाल आदि उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया उसके बाद रायपुरिया स्कूल के प्राचार्य की सभी ने उनके कार्य ही सराहना की गई। क्योंकि रायपुरिया में प्राचार्य पद पर रहते हुए करीबन 9 वर्ष तक उन्होंने स्कूल में कई उपलब्धियां हासिल की। स्कूल में प्रतिवर्ष हाई सेकेंडरी स्कूल के रिजल्ट को जिले के दूसरे स्थान पर ले जाना ऐसे कई कार्य प्राचार्य की देखरेख में हुए जब उनका विदाई समारोह का कार्यक्रम चल रहा था तो छात्र-छात्राओं के आंखों में भी आंसू झलक रहे थे। उपसरपंच महेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ऐसा प्राचार्य कभी कभार देखने को मिलता है। इतनी मेहनत स्कूल में की की वह काबिले तारीफ हैं बच्चों ने जब एक कविता अतिथियों को सुनाई तो उनकी सभी आंखों में आप सो टपक रहे थे। अब हमारा सूना सूना आंगन हो जाएगा गुरुवर आप हमें छोड़कर जा रहे हो ऐसे कई गीत बच्चों ने प्रस्तुत किए स्कूल प्राचार्य जामली के ओंकारसिंह मेडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर किरदार को हमारे प्राचार्य अच्छे ढंग से निभाते थे निडरता से वह काम करने में लगे रहते थे। स्कूल प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को कहा कि आप जिस तरह से पहले पढ़ाई करते थे उसी तरह से करना ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके। प्राचार्य का स्थानांतरण धार जिले में बीईओ के पद पर हुआ है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमंत शुक्ला द्वारा किया गया। आभार प्रभारी प्राचार्य ने माना सभी शिक्षकों के द्वारा सुमनकांत वाष्र्णेय को उपहार स्वरूप गिफ्ट दिए गए। साथ ही सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में पत्रकार अजय पाटीदारए राजेश राठौर आदि उपस्थित थे।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *