फिरोज खान, अलीराजपुर

देश के प्रसिद्ध वालपुर भगोरिया मेले में शुक्रवार को आदिवासी संस्कृति की अद्भूत छटा नजर आई। भगोरिया में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने तीन घंटे से अधिक समय तक ढोल मांदल बजाएं। ढोग मांदल और बांसूरी की धुन पर युवा सहित हर आयु वर्ग के लोग जमक थिरके। कांग्रेस नेताओं ने भगोरिया में गेर भी निकाली। इस दौरान लोगों में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। विधायक भूरिया व पटेल और जिकां अध्यक्ष ने आदिवासी समाजजनों को भगोरिया की शुभकामनाएं देकर जमकर नृत्य किया। पश्चात स्कूल के सामने पहुंचकर जमकर ढोल मांदल की थाप दी। इस दौरान सभी ने नृत्य भी किया। पश्चात गांव के प्रमुख मार्गो से गेर भी निकाली गई। इस दौरान विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, प्रकाश रांका, विक्रमसिंह भाटिया, श्याम राठौड़, दिलीप पटेल, सोनू वर्मा, राजेंद्रसिंह राठौर, चितल पंवार, पुष्पराज पटेल बडी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *