भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
श्री वनेश्वर प्रदेश के साथ गुजरात और राजस्थान के कई क्षेत्रों में लोकप्रिय प्रदेश के ऐतिहासिक गरबा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन की भव्यता को नए और रचनात्मक स्वरूप देने के लिए पिछले 20 दिनों से आयोजन स्थल पर तैयारियां चल रही है। श्री वनेश्वर मारुती नंदन नवरात्री महोत्सव सामिति के अध्यक्ष मुकेशदास महाराज, सदस्य सुरेशचंद्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन ने बताया कि इस बार के आयोजन में गरबा पंडाल को भव्य विशालता प्रदान की जा रही है। आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अतिरिक्त व्यवस्थाएं प्रथम दिन से ही रहेगी।
ग्रुप वाईज भव्य पुरुस्कार भी दिए जाएंगे
आयोजन को लेकर की गई स्थानीय पत्रकरो की बैठक में श्री जैन, जैकी जैन मंदिर के महंत मुकेशदास, महाराज और रिंकू जैन, पप्पू भैया मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य हरिराम गिरधाणी, आनंदीलाल पडियार, दिनेश बैरागी, देवेंद्र जैन, लाला भटेवरा, विकास बाफना, सुभाष गहलोत और सामिति सदस्यो ने इस बार हो रहे गरबो की प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समूहों की प्रतियोगिता स्थानीय समूहों के लिए रहेगी। प्रत्येक समूह में 11 सदस्य होना अनिवार्य है। समूह को आयोजन में 8 दिन तक प्रस्तुतियां देना होंगी। निर्णायकों द्वारा प्रतिदिन समूह की प्रस्तुतियों को अंक दिए जाएंगे। जैन ने बताया कि ग्रुप वाईज प्रथम पुरस्कार एक लाख से भी ज्यादा कीमत की हीरो जेएमआर मोटर साईकल, ग्रुप को द्वितीय पुरुस्कार 51 हजार की हीरो सीडी डीलक्स,समूह को तृतीय पुरुस्कार 31 हजार कीमत की हीरो माइस्ट्रो तथा बेस्ट प्लेइंग कपल को टाईटन की घड़ी इनाम में दी जाएंगी। नगर के सााइ चौराहे से आयोजन स्थल फुटतालाब तक नि:शुल्क बस व्यवस्था रहेगी। प्रतिदिन शाम को मां की महाआरती होगी। मेघनगर के साईं चौराहे से लेकर फुटतालाब आयोजन स्थल तक पूरे 5 किलोमीटर में रंगबिरंगी विद्युत सज्जा की गई है। आयोजन को लेकर 100 से ज्यादा लोग दिन रात मेहनत कर रहे है। सदस्य सीमा जैन और नीता जैन ने भी माताओं और बहनों से आयोजन में आने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *