विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

आलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली स्थित प्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री चारभुजा नाथ के दर्शन किए। गौरतलब है कि 22 सितंबर को मंदिर में जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया था। वहीं मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। शिवम मिश्रा के मंदिर पहुंचने के दौरान पंडित नारायण शर्मा, पं. लक्ष्मीकांत शर्मा, रविकांत परवाल, शिल्पेश अगाल, कैलाश परवाल सहित अन्य श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *