झाबुआ लाइव लवेश स्वर्णकार,जितेंद्र राठौड़,लोकेंद्र चाणोदिया,पन्नालाल पाटीदार,राहुल राठौड़,प्रहलाद प्रजापत,अनिल भटेवरा सोमवार को पेटलावद में पेटलावद के पत्रकारो का सम्मान एसडीएम हर्षल पंचोली ने किया क्योकि मतदान के प्रतिशत में वृद्धि हुई जिसमे मीडिया की भूमिका भी रही थी । पेटलावद के पत्रकारो के सम्मान के फ़ोटो शोशल मीडिया पर अपलोड हुवे तो ग्रामीण पत्रकारो के मन को ठेस लगी की क्या हमारे द्वारा प्रशासन का सहयोग नही किया शोशल मीडिया पर जवाब में ग्रामीण पत्रकारो ने भी अपनी अपनी बात रखी । इधर पेटलावद के एसडीएम हर्षल पंचोली को जब यह बात पता लगी तो उन्होंने कहा कि प्रशासन कभी पक्षपात नही करता खासकर उन्होंने कभी किसी से पक्षपात नही किया उनका कहना है कि ग्रामीण पत्रकारो के लिए अलग से प्रोग्राम रखा जाएगा एसडीएम साहब के इस बयान के बाद ग्रामीण पत्रकारो में उत्साह है कि उनके मन मे कही न कही ग्रामीण पत्रकारो का भी ख्याल है। Post navigation मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर बदमाश की तस्वीर हुई कैद भाजपाइयो ने अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया