अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
स्व. प्रवीण क्षीरसागर की स्मृति विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 19 फरवरी टंकी परिसर ग्राम पंचायत आम्बुआ में नर सेवा-नारायण सेवा का ध्येय लिए अपने जीवन काल को चिर अक्षुण्य बनाने वाले स्व. प्रवीण क्षीरसागर की स्मृति में उनके पगड़ी (उत्तरक्रिया) कार्यक्रम के बाद अन्य दान के साथ रक्तदान परिजनों सहित गांव के हर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया और अभी तक 52 यूनिट रक्तदान हुई जिसमें 47 पुरूष व 5 महिलाओं ने रक्तदान किया, जबकि बरझर, चंद्रशेखर आजादनगर में भी साहू परिवार में पगड़ी कार्यक्रम में 36 यूनिट रक्तदान हो हुआ। यह पगड़ी कार्यक्रम में होने वाला दूसरा रक्तदान शिविर है जो जिले के लिए एक अच्छी पहल है। प्रवीण भैया मित्र मंडल एवं परिजन आम्बुआ संपर्क टीम रक्तदूत-अलीराजपुर, युवा रक्तदान समिति आम्बुआ, साईं सेवा समिति नानपुर, जागरूक युवा मंच खट्टाली, ब्लड डोनर ग्रुप जोबट सहित सभी का रक्तदान में सहयोग रहा। रक्तदान देने वाले सभी युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं का क्षीरसागर परिवार ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *