झाबुआ Live डेस्क झाबुआ के नये प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल 17 जनवरी को झाबुआ आ रहे है। इस अवसर को कांग्रेस ने अपने शक्ति परीक्षण के रुप मे भुनाने का फैसला किया है।कांग्रेस नेता सुरेशचंद्र “पप्पू ” जैन ने झाबुआ Live को बताया कि प्रभारी मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल 17 को झाबुआ आयेंगे ओर बस स्टैंड से एक रैली शुरु होगी, जो प्रमूख मार्गो से होती हुई उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंचेगी जहां विशाल जनसभा होगी । इस आयोजन मे क्षैत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया सहित अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ; जोबट विधायक कलावती भूरिया ; थादंला विधायक वीरसिंह भूरिया एंव पेटलावद विधायक वालसिंह मैडा भी शामिल होगे । सभा मे प्रभारी मंत्री सहित सभी चार नव निर्वाचित विधायकों का अभिनंदन भी किया जायेगा । राजनीतिक जानकार इसे लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस का एक बडा शक्ति परीक्षण मान रहे है क्योकि अगले 50 दिन बाद लोकसभा चुनाव की आदश॔ आचार संहिता लागू हो जायेगी । Post navigation मुख्यमंत्री कर्जमाफी के फार्म 15 से 25 जनवरी तक ग्राम पंचायत में भरे जाएंगे रात में घर के बाहर पड़ी बाइक को पुलिस उठा लाई थाने,मालिक बाइक छुड़ाने गया तो टीआई बोली पुलिस तुम्हारे बाप की नोकर है